10,000 रुपए की चपत महिला को LIC के पैसे डालने का झांसा देकर लगाई

भिवानी: शास्त्री नगर निवासी एक महिला को जालसाज ने अपने जाल में फांस कर उसके बैंक खाता से 10,000 रुपए की ट्रांजैक्शन कर ली। घटना की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर गहनता से छानबीन शुरू कर दी है।

शास्त्री नगर निवासी पूनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरे मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि एल.आई.सी. से बोल रहा हूं। आपके पति ने आपका नम्बर दिया है। आपके पति की एल.आई.सी. के कुछ पैसे आने है। उसने गूगल पे करने को कहा। फिर उसने कहा कि जैसे मैं बोल रहा हूं वैसा ही करना।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button