बेहतर करें 112 का रिस्पॉन्स टाइम: CM योगी ने राज्य के सभी थानों में CCTV कैमरे लगाने का दिया निर्देश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने राज्य (State) के सभी थानों (Police Station) में सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कहीं भी कभी भी पुलिस (Police) की त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में यूपी 112 (UP 112) सेवा उपयोगी सिद्ध हुई है। 112 के साथ 101, 108, 1090 और 181 आदि सेवाओं के एकीकरण, जीपीएस, रेडियो वायरलेस, मोबाइल/वेब एप जैसी तकनीक के प्रयोग ने इस सेवा को अत्यधिक व्यावहारिक बनाया है।

 

UP के सभी 1758 थानों को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित सहायता उपलब्ध कराने वाली सेवा यूपी-112 और महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की 1090 सेवा तथा उत्तर प्रदेश पुलिस की तकनीकी सेवाओं के कार्यों की मंगलवार को समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश के सभी 1758 थानों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाए। उन्होंने कहा कि यह काम प्राथमिकता के साथ तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। योगी ने कहा, ‘‘तकनीक के बदलते दौर में पुलिस संचार प्रणाली को भी उन्नत किया जाना चाहिए। तकनीक की मदद से मोबाइल फ़ोन को वायरलेस सेट के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। मोबाइल फोन और वायरलेस सेट के बीच संचार प्रणाली को अपनाया जाना चाहिए। प्रारंभिक चरण में इसे बाराबंकी पुलिस में लागू किया जाए।’’

 

हर PRV वाहन को जीपीएस डिवाइस से लैस किया जाए
आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘डायल 112 जैसी आकस्मिक सेवाओं की उपयोगिता उसकी त्वरित प्रतिक्रिया पर निर्भर करती है। पीड़ित के फोन कॉल करने और पीआरवी द्वारा उस तक मदद पहुंचाने में वर्ष 2016 में जहां औसतन एक घंटे का समय लगता था, वहीं अब इसे नौ मिनट 44 सेकंड तक लाने में सफलता मिली है।’’ उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के पहुंचने के समय को कम करने के लिए वाहनों की संख्या और कर्मियों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। हर पीआरवी वाहन को जीपीएस डिवाइस से लैस किया जाए। बॉडी वॉर्न कैमरे मुहैया कराए जाएं। 112 पर कॉल रिसीव करने की क्षमता को और बढ़ाया जाए।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button