स्मारक की सुंदरता की तारीफ कर खिंचाई फोटो, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के पुत्र और बहू ने किया ताजमहल का दीदार

UP News: भारत में हो रहे G-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज दुनियाभर के नेता पहुंचे है। इन्हीं में इंडोनेशिया गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचे और उन्होंने यूपी आगरा में स्थित ताजमहल का दीदार किया। दरअसल, प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रपति जोको विडोडो के पुत्र केसांग पंगारेप ने अपनी पत्नी के साथ आए थे। उन्होंने ताजमहल का दीदार कर उसकी खूबसूरती की प्रशंसा की। इसके बाद उन्होंने वहां पर फोटो भी खिंचवाई।

बता दें कि आज यूपी में रिमझिम बारिश हो रही थी। इसके बीच इंडोनेशिया के प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रपति जोको विडोडो के पुत्र केसांग पंगारेप ताजमहल देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ ताजमहल के मुख्य गुम्बद और यमुना किनारे के दृश्य देखे। ताज की खूबसूरती देखकर वह बहुत खुश हुए। इसके बाद उन्होंने प्यार की निशानी ताज के रोचक इतिहास तो जाना और निर्माण कला की जानकारी ली।

इसके बाद उन्होंने ताजमहल की तस्वीरें खींची और इसके सामने फोटो खिंचवाई। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बेटे केसांग पंगारेप एक उद्यमी के साथ यूट्यूबर भी हैं। उन्होंने यहां ताजमहल की खूबसूरती के साथ अपने फोटो और वीडियो कई एंगल से शूट कराए। प्रतिनिधिमंडल की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क रहा। ताममहल के अंदर प्रतिनिधिमंडल के साथ सुरक्षाकर्मी साथ चलते रहे। बारिश से बचने के लिए प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों को छाते भी उपलब्ध कराए लेकिन अधिकांश सदस्यों ने मना कर दिया और बूंदाबांदी के बीच ताजमहल पर भ्रमण कर ताजमहल के साथ खूबसूरत मौसम का आनंद लिया। करीब एक घंटे तक ताजमहल का भ्रमण करने के बाद प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button