घर से चोरी के मामले में अपराध शाखा सेक्टर 48 की टीम ने किया गिरफ्तार , 2 गैस सिलेंडर बरामद

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 48 की टीम ने घर से चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यशपाल निवासी डबुआ कालोनी ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके घर गैस के दो सिलेंडर खाली रखे थे जिनको सन्नी ने चोरी किया है। जिस की शिकायत पर थाना डबुआ में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

अपराध शाखा टीम ने सन्नी को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से डबुआ कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। आरोपी सन्नी मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिले का तथा वर्तमान में उत्तम नगर का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ में दो गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button