It’s a Baby Girl: पत्नी रिया की गोद में खिलखिलाई नन्हीं परी, पापा बनें कोरियोग्राफर मुदस्सर खान

मुंबई: कोरियोग्राफर मुदस्सर खान के घर खुशियों ने दस्तक दी। मुदस्सर खान और उनकी पत्नी रिया किशनचंदानी के आंगने में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। रिया किशनचंदानी ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।कुछ घंटे पहले ही 23 दिसंबर, 2024 को मुदस्सर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी अनाउंसमेंट की हैं। दिसंबर इस जोड़े के लिए एक खुशी का महीना है क्योंकि 3 दिसंबर, 2024 को उनकी शादी हुई थी। वहीं अब इसी महीने उनके घर प्यारी सी बेटी आई है ऐसे में ये महीना कपल के लिए बेहद खास बन गया है।
A post shared by Mudassar Khan (@beingmudassarkhan)
कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने बेटी के पिता बनने के बाद 23 दिसंबर, 2024 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर कर “अल्हम्दुलिल्लाह” कहा और अपने और रिया के परिवारों और दोस्तों को सभी दुआओं और आशीर्वाद के लिए थैंक्यू भी किया। उन्होंने होली फैमिली हॉस्पिटल के डॉक्टर अंजुम और डॉक्टर की टीम को भी शुक्रिया किया। मुदस्सर ने पोस्ट में लिखा-“अल्लाह के ब्लेसिंग और परिवार और दोस्तों की प्रार्थनाओं के साथ, हम मिस्टर और मिसेज खान को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि हमारे यहां एक बेटी हुई है।अलहम्दुलिल्लाह. आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।”
मुदस्सर ने 3 दिसंबर, 2023 को रिया किशनचंदानी के साथ अपनी शादी की ड्रीमी तस्वीरें पोस्ट की थीं। अपनी शादी ने कपल ने ट्रेडिशनल व्हाइट आउटफिट पहना था।कोरियोग्राफर सफेद शेरवानी में बेहद जंच रहे थे और उनकी बेगम रिया भी व्हाइट शरारा में गजब लग रही थीं.।तस्वीरें शेयर करते हुए मुदस्सर ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा था जिसमें लिखा था-‘अलहम्दुलिल्लाह, दुनिया के सबसे खूबसूरत इंसान रिया किशनचंदानी से शादी हुई. हमारे सभी दोस्तों और अपनों के सपोर्ट और प्यार के लिए हम दोनों के परिवारों को थैंक्यू दुआ में याद रखना..’
NEWS SOURCE Credit : punjabkesari




