जैजू ठाकुर बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष

फरीदाबाद: वरिष्ठ भाजपा नेता जैजू ठाकुर को भाजपा किसान मोर्चा फरीदाबाद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश स्तरीय नेताओं ने पार्टी के प्रति उनकी समर्पित भावना के तहत की है। अपनी नियुक्ति पर भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जैजू ठाकुर ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह माढी, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़, निवर्तमान वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, नरेंद्र गुप्ता, सुखबीर मलेरना सहित तमाम भाजपा नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपीं है
उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे और केंद्र व प्रदेश द्वारा किसानों के हितों में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। गौरतलब है कि जैजू ठाकुर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के खासमखास माने जाते है और पिछले कई वर्षाे से भाजपा में रहकर सक्रिय राजनीति कर रहे है। पार्टी के प्रति उनकी समर्पण भावना और स्वच्छ छवि के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनकी नियुक्ति पर उनके समर्थकों ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित भाजपा के शीर्ष व प्रदेशस्तरीय नेतृत्व का आभार जताया है।




