पत्रकार गुंजन नायक को न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब ने बनाया महिला जिला अध्यक्ष

फरीदाबाद: मैगपाई मैं आज न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक का नेतृत्व न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव और कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सुखवारिया ने किया, बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर सभी न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब के सदस्यों ने अपने-अपने विचार साझा किए, बैठक में सभी सदस्यो गणों ने सफल धार्मिक यात्रा को लेकर प्रधान वैष्णव ,अरविंद बक्शी,अनुराग गर्ग का धन्यवाद किया बैठक में महिला जिला अध्यक्ष बनने पर चर्चा की गई जिसमें सर्वसम्मति से गुंजन नायक को न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब का महिला जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया, सभी पत्रकार साथियों ने गुंजन नायक को बधाई दी, इस मौके पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गुंजन नायक ने कहा कि संगठन ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है

मैं उस जिम्मेदारी को बड़े ही ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाऊंगी गुंजन नायक ने संगठन के पदाधिकारी का धन्यवाद किया गुंजन नायक ने कहा में अपनी सभी महिला पत्रकार साथियों की हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहूंगी, इस मौके पर पत्रकार किरण शर्मा, पिंकी जोशी, उमा शर्मा सभी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गुंजन नायक को बुके देकर उनको बधाई दी बैठक में मुख्य रूप से प्रधान विनोद वैष्णव, उप प्रधान दीपक शर्मा ,कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सुखवारिया, उप प्रधान के सी मोहर, एस के जांगड़ा, देवेंद्र सिंह, राकेश कुमार, अरविंद बक्शी, अनुराग गर्ग, सुशील कुमार, रविंद्र तिवारी,रविंदर पाल सिंह ,महेश गोठवाल, योगेंद्र चौहान, वेद वशिष्ठ, पिंकी जोशी, गुंजन नायक, उमा शर्मा, किरण शर्मा मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button