जांच में जुटी खाकी, ‘चंद्रशेखर आजाद को 10 दिन में मार देंगे’, नगीना सांसद को जान से मारने का आया मैसेज

बिजनौर: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण को जान से मारने का मैसेज आया है. धमकी देने वाले ने 10 दिन के भीतर मारने की बात कही है. सांसद को धमकी भरा मैसेज पार्टी के हेल्पलाइन नंबर के प्हाट्एसप पर आई है. मामले की शिकायत पुलिस से की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बता दें कि पार्टी की हेल्पलाइन नंबर के व्हाट्सएप पर किसी ने मैसेज किया है कि 10 दिन के भीतर चंद्रशेखर आजाद रावण को 10 दिन के अंदर मार देंगे. जिसके बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच खलबली मच गई. पार्टी अध्यक्ष की जान को खतरा बताते हुए मुस्लिम भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक शेख परवेज पाशी ने नगीना थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. मामले को लेकर थाना अध्यक्ष तेजपाल सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर मैसेज भेजने वाले के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है. मामले की जांच कराई जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

NEWS SOURCE Credit :lalluram

Related Articles

Back to top button