चांदी हुई महंगी, देखें आज के लेटेस्ट रेट, सस्ता हुआ सोना: Today Gold Silver Price

शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट जबकि चांदी में तेजी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) सोने का वायदा भाव आज गिरावट के साथ 62,535 रुपए पर कारोबार कर रहा है। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। यह 71,395 रुपए के भाव पर कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव पिछले बंद भाव पर खुलने के बाद बढ़ने लगे।

सोने का वायदा भाव

MCX पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 62,567 रुपए के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव भी यही था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 62,535 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,578 रुपए के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,535 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी हुई महंगी

MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 71,346 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 71,395 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,514 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 71,395 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की सुस्त शुरुआत, चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव पिछले बंद भाव पर ही खुले। Comex पर सोना 2,052.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,054.70 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 2,054.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.88 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.88 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.09 डॉलर की तेजी के साथ 22.98 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button