पुलिस के फूले हाथ पांव, गणतंत्र दिवस को लेकर खालिस्तानी आतंकी पन्नू का नया VIDEO

गणतंत्र दिवस को लेकर जहां पंजाब पी.ए.यू में तिरंगा फहराने की तैयारी चल रही है। वहीं अब आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की एक और वीडियो सामने आने से पंजाब पुलिस के हाथपांव फूल गए है। पन्नू ने अपनी इस वीडियो में पी.ए.यू के छात्रों को भड़काने की कोशिश की है।

PunjabKesari

आपको बता दें कि 26 जनवरी को पी.ए.यू  में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से झंडा फहराया जएगा। इसके चलते पन्नू ने वीडियो में छात्राओं को भड़काया है कि वह भगवंत मान का विरोध करें। हालांकि, वीडियो सामने आने पर पुलिस की तरफ से सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी आतंकी पन्नू वीडियो के जरिए सी.एम. को धमकी दे चुका है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button