Kho Kho World Cup 2025: महिला और पुरुष दोनों टीमों ने जीता फाइनल , खो-खो का वर्ल्ड चैंपियन बना भारत

Kho Kho World Cup 2025: भारत ने खो-खो वर्ल्ड कप 2025 में इतिहास रचते हुए पहले सीजन में पुरुष और महिला दोनों कैटेगरी में खिताब अपने नाम कर लिया. रविवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबलों में भारतीय टीमों ने नेपाल को हराकर चैंपियन का ताज पहना. महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल को 78-40 के बड़े अंतर से हराया. वहीं, पुरुष टीम ने भी दमदार खेल दिखाते हुए नेपाल को 54-36 के अंतर से शिकस्त दी.

Related Articles

Back to top button