जानें क्या है इसकी खासियत, दुश्मनों की अब खैर नहीं…नौसेना को मिला अत्याधुनिक ड्रोन

अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने बुधवार को भारतीय नौसेना के लिए स्वदेश निर्मित मानवरहित हवाई वाहन ‘दृष्टि 10 स्टारलाइनर अनमैन्ड एरियल व्हीकल’ का अनावरण किया। यूएवी के नौसेना समुद्री अभियानों में शामिल होने के वास्ते हैदराबाद से पोरबंदर के लिए रवाना होने के दौरान अनावरण समारोह का नेतृत्व भारतीय नौसेना प्रमुख (सीएनएस) एडमिरल आर. हरि कुमार ने किया जो 75 नौसेना कर्मियों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित थे।
जानें इसकी खासियत
अडाणी की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘दृष्टि 10 स्टारलाइनर’ 36 घंटे तक मजबूती से टिके रहने वाला, 450 किलोग्राम पेलोड क्षमता वाला एक अत्याधुनिक इंटेलिजेंस, सर्विलांस एंड रिकॉनेसंस (आईएसआर) मंच है। यह स्टैनैग 4671 प्रमाणन के साथ सभी मौसम में काम करने वाला एकमात्र सैन्य मंच है और यह विशिष्ट उपयोगकर्ताओं के लिए आरक्षित एवं शेष सभी हवाई क्षेत्रों में उड़ान भरने में सक्षम है। हरि कुमार ने भारतीय नौसेना की आवश्यकताओं के अनुरूप अपना खाका पेश करते हुए रक्षा और सुरक्षा में आत्मनिर्भरता को सक्षम करने के लिए भागीदारों और क्षमताओं का एक पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने में (गौतम) अडाणी के प्रयासों की सराहना की।

आत्मनिर्भरता में परिवर्तनकारी कदम
एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा, ”यह एक महत्वपूर्ण अवसर है और आईएसआर प्रौद्योगिकी और समुद्री वर्चस्व में आत्मनिर्भरता की भारत की खोज में एक परिवर्तनकारी कदम है। अडानी समूह ने मैन्युफैक्चर तक ही सीमित नहीं बल्कि स्थानीय क्षमताओं को विकसित करने के लिए पिछले कई सालों से व्यवस्थित रूप से काम करके मानव रहित प्रणालियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई है।” एडमिरल ने कहा कि हमारे नौसैनिक अभियानों में दृष्टि 10 के एकीकरण से हमारी नौसैनिक क्षमताओं में वृद्धि होगी, लगातार विकसित होने वाली समुद्री निगरानी और सर्विलांस के लिए हमारी तैयारी मजबूत होगी।”
— ANI (@ANI) January 10, 2024
नौसेना की सेवा करना गर्व की बात
अडाणी एंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष जीत अडाणी ने कहा, ‘‘भूमि, वायु और नौसेना सीमाओं के पार खुफिया, निगरानी और टोही मंच अडाणी के लिए एक प्रमुख प्राथमिकता है जो भारतीय सशस्त्र बलों की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा और भारत को निर्यात के लिए वैश्विक मानचित्र पर भी स्थापित करेगा। हमें भारतीय नौसेना और उनकी आवश्यकताओं की सेवा करने में सक्षम होने पर गर्व है।”
#WATCH | Indian Navy chief Admiral R Hari Kumar unveils the Drishti 10 Starliner drones manufactured by Adani Defence in Hyderabad.
The firm said the drone is an advanced Intelligence, Surveillance and Reconnaissance (ISR) platform with 36 hours of endurance, 450 kgs payload… pic.twitter.com/tfdSYImRuX
NEWS SOURCE : punjabkesari




