जानिए क्या है वजह, हरियाणा रोडवेज का होगा चक्का जाम, हड़ताल भी भुगतेगी सरकार…

चरखी दादरी : इस बार हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम भी होगा और सरकार हड़ताल भी भुगतेगी। समझौते के बाद भी रोडवेज के कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया। अब रोडवेज कर्मचारियों ने सांकेतिक भूख हड़ताल करते हुए सरकार के खिलाफ रोष जताया। समझौता के बाद भी मांगे पूरी नहीं के आरोप लगाते हुए 32 सूत्रीय मांगों के संदर्भ में कर्मचारियों ने हड़ताल सहित बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी है। हड़ताल के दौरान दूसरे विभागों ने भी समर्थन करते हुए आर-पार की लड़ाई लड़ने का फैसला लिया।

रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के के आह्वान पर कर्मचारी नेता कृष्ण ऊण की अगुवाई में दादरी रोडवेज बस स्टैंड परिसर में कर्मचारियों ने रोष मीटिंग की और बाद में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान 13 कर्मचारी सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान कर्मचारियों ने अधिकारियों व सरकार पर वार्ता के बाद भी मांगे पूरी नहीं करने का आरोप लगाया। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि सरकार व आला अधिकारियों से हुई बातचीत में सहमति अनुसार मानी गई मांगों को लागू ना करके सरकार ने विश्वासघात व वायदाखिलाफी की है। कर्मचारियों ने कहा कि 32 सूत्रीय मांगों को लेकर उनकी लड़ाई जारी रहेगी। जरूरत पड़ी को चक्का जाम करेंगे और हड़ताल पर भी चले जाएंगे। वहीं आशा वर्कर्स यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश भैरवी ने रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि इस बार वे पीछे नहीं हटेंगे और आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।

कर्मचारियों की ये हैं प्रमुख मांगे

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, लिपिकों-परिचालकों-चालकों का वेतनमान बढ़ाने, अर्जित अवकाश पहले की तरह लागू करने, कौशल रोजगार निगम भंग कर खाली पदों पर पक्की भर्ती करने, जोखिम भत्ता देने, डी ग्रुप कर्मचारियों को कोमन कैडर से बाहर निकालकर प्रमोशन करने, स्टेंड इंचार्ज का पद सृजित करने, तकनीकी वेतनमान देने, सभी खाली पदों पर पदोन्नति करने की मांग शामिल हैं।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button