जानिए क्या है वजह, बहादुरगढ़ में 3 दिन से हड़ताल पर बैठे सिंचाई विभाग के कर्मचारी

बहादुरगढ़ : बहादुरगढ़ में सिंचाई विभाग के 8 कर्मचारियों को हटाए जाने से साथी कर्मचारियों में भारी रोष है। कर्मचारी पिछले 3 दिन से हड़ताल पर बैठ हुए हैं। मगर अब तक कोई भी अधिकारी उनकी मांगे सुनने के लिए नहीं पहुंचा है। ऐसे में कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी है।

कर्मचारियों ने बताया कि सिंचाई विभाग के बहादुरगढ़ डिवीजन में काम करने वाले आठ कर्मचारियों को पिछले दिनों बिना किसी कारण के हटा दिया गया था। इसके बाद कर्मचारियों में रोष उत्पन्न हो गया। कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारी ने हटाए गए 8 कर्मचारियों को वापस नौकरी पर रखने और नए कर्मचारियों की भर्ती करने की मांग भी की है। कर्मचारियों का कहना है कि उनके विभाग में 90 से ज्यादा कर्मचारियों की जरूरत है। जबकि सिर्फ 24 कर्मचारी पूरे विभाग को संभाल रहे हैं। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द से जल्द नई भर्ती करने की मांग की है। ताकि उनका वर्क लोड कम हो सके।

कर्मचारियों ने हटाए गए कर्मचारियों को वापस नौकरी पर रखने तक हड़ताल करने की चेतावनी दी है। इतना ही नहीं कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह राज्यव्यापी हड़ताल शुरू कर देंगे। ऐसे में अब देखना होगा कि विभाग के अधिकारी और सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है।
NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button