बकाया प्रॉपर्टी टैक्स धारकों पर नगर निगम की लगातार जारी रहेगी कार्यवाही, 11 प्रॉपर्टी सील : सलोनी शर्मा अतिरिक्त आयुक्त 

Faridabad : 8अक्टूबर। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा आज बल्लबगढ़ जॉन के लगभग 16 लाख 51 हजार रुपए से ज्यादा के बकाया टैक्स धारकों की 11 यूनिटों को सील किया है। ये सेक्टर 59 क्षेत्र की यूनिट है।
हरियाणा सरकार के दिशा निर्देश अनुसार नगर निगम द्वारा बकाया प्रॉपर्टी टैक्स वसूली की कार्रवाई लगातार जारी है , हरियाणा सरकार के दिशा निर्देशों पर आज निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के मार्गदर्शन मे बल्लभगढ़ क्षेत्रीय कर अधिकारी दीपा ने प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी का कार्य कर रहे हैं और नोटिस के बाद भी टैक्स न देने पर यूनिटों को सील कराया जा रहा है।
यह अभियान लगातार चल रहा है अधिकारियों की तरफ से सभी बकाया प्रॉपर्टी टैक्स धारकों को बार-बार अपील भी की जा रही है कि वह समय के अनुसार अपना बकाया टैक्स जमा कराएं अन्यथा उचित कार्रवाई विभाग द्वारा की जाएगी।
अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम को प्राप्त होने वाला टैक्स शहर के विकास में लगाया जाता है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी अपना टैक्स समय पर नगर निगम में जमा कराए और शहर के विकास में भागीदार बनें।

Related Articles

Back to top button