संभल में बड़ा खुलासा! अब 3 लोग पुलिस के शिकंजे में, CM योगी बनकर फोन पर अधिकारियों को देते थे धमकी

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से फोन कर अधिकारियों को धमकाने और मुख्यमंत्री की फर्जी मोहर से उच्च अधिकारियों को पत्र लिखने के आरोप में रविवार को 3 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने संवाददाताओं को बताया कि रविवार को संभल कोतवाली पुलिस ने ठगी करने वाले एक गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह के सदस्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से अधिकारियों को फर्जी तरीके से फोन करके धमकाते थे और जनता दर्शन के नाम पर मुख्यमंत्री के कार्यालय की फर्जी मोहर लगा कर प्रदेश के उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र प्रेषित करते थे।

संभल पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान नागेंद्र, सुधीर और राजू के रूप में हुई है। वे गोरक्षपीठ मठ के अधिकारी बनकर भी लोगों को फोन करते थे। उन्होंने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि इस गिरोह ने प्रदेश के राजस्व विभाग के 33 अधिकारियों और पुलिस के 36 अधिकारियों को फोन करके उन पर अपने काम कराने के लिए धौंस जमाने की कोशिश की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी इस बात की जांच की जा रही है कि इन लोगों ने कितने अधिकारियों और अन्य लोगों को फोन करके धमकाया है।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button