शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को पीपी नम्बर-2 की पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 21 मई, पुलिस उपायुक्त एनआईटी कुलदीप सिंह के द्वारा चुनाव को लेकर चेकिंग के दिए गए दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली प्राभारी की टीम पुलिस चौकी पीपी नम्बर-2 की टीम ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सागर एनआईटी का रहने वाला है। आरोपी सागर को पुलिस टीम ने गस्त के दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से 2/3 एनआईटी चौक से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 52 पव्वा मस्ताना देसी शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अवैध शराब तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शराब को फुटकर में बेचकर पैसे कमाने के लालच में आकर शराब तस्करी करने लगा। आरोपी को पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button