लखनऊ. संविधान को लेकर सदन में चर्चा की गई है. जिसको लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजनीतिक दलों पर जमकर निशाना साधा है. उनका कहना है कि सरकार लोगों का ध्यान भटका रही है. देश पर राज करने वाले असफल हैं. इतना ही एक देश-एक चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है.
मायावती ने आगे कहा, संविधान पर सही से अमल नहीं हुआ. संविधान का राजनीतिकरण किया गया. संसद में संविधान पर नाटक हो रहा. संविधान में चर्चा में गंभीरता नहीं थी. संसद में मेरा भी अपमान हुआ. देश के गंभीर मुद्दे दरकिनार किए गए हैं. 80 करोड़ लोग राशन लेने को मजबूर है. कांग्रेस और बीजेपी बराबर की जिम्मेदार है. बीजेपी भी कांग्रेस के रास्ते पर है. एक देश-एक चुनाव को लेकर मायावती ने बड़ा ऐलान किया है. मायावती ने कहा कि एक देश-एक चुनाव का BSP समर्थन करेगी.
NEWS SOURCE Credit : lalluram