Monsoon Alert: मौसम विभाग का अलर्ट जारी, गर्मी से बड़ी राहत- 18, 19, 20, व 21 मई को देश के कई हिस्सों में बारिश

दिल्ली में तपती धूप और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए शुक्रवार की बारिश किसी वरदान से कम नहीं रही। एकाएक मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने राजधानी को गर्मी से बड़ी राहत दी। यह बदलाव सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहा—पूरे उत्तर भारत समेत कई राज्यों में मौसम ने अपना मिजाज बदला है।

दिल्ली में बारिश, तापमान में गिरावट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी, जो बिल्कुल सटीक साबित हुई। शुक्रवार को दोपहर बाद दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे पारा 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को भी इसी तरह की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है।

5 दिनों तक देशभर में सक्रिय रहेगा मानसून

IMD के मुताबिक, अगले 5 दिन यानि 17, 18, 19, 20 औऱ 21 मई को  देश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

  • दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ तूफानी हवाएं चलेंगी।
  • मध्य भारत में भी आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश का दौर बना रहेगा।
  • पूर्वोत्तर राज्यों – असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश – में उमस भरे मौसम के साथ बारिश जारी रहेगी।
  • उत्तर-पश्चिम भारत में जहां कुछ जगहों पर बारिश का असर रहेगा, वहीं कुछ क्षेत्रों में हीटवेव और तूफान एक साथ दस्तक दे सकते हैं।

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

गुरुवार को मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई हिस्सों में गंभीर मौसम की चेतावनी जारी की थी। वहां के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

बारिश बनी राहत भी, मुसीबत भी

जहां एक ओर दिल्लीवालों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर जलभराव और ट्रैफिक जाम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे आवाजाही में दिक्कतें आईं। इसके बावजूद लोगों ने मानसूनी फुहारों का जमकर लुत्फ उठाया और दिल्ली की फिजा में आई ठंडक ने सबका दिल जीत लिया।

मौसम के बदलते रुख से रहें सतर्क

IMD ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर उन इलाकों में जहां उच्च तापमान और तेज तूफानी हवाएं एक साथ सक्रिय हो सकती हैं।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button