अधिकांश निजी स्कूल मुनाफाखोरी के अड्डे बन गए स्वाति मालीवाल ने कहा

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने संसद में प्रश्न काल के दौरान निजी स्कूलों में फीस का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि अधिकांश निजी स्कूल मुनाफाखोरी के अड्डे बन गए हैं. इन स्कूलों ने अपने परिसर में दुकानें खोल रखी हैं. जहां वे यूनिफॉर्म, पाठ्य पुस्तकें, पेन और पेंसिल उच्च कीमतों पर बेचते हैं और माता-पिता को मजबूर करते हैं कि वे इन सामग्रियों को उन्हीं की दुकानों से खरीदें. स्कूलों ने विकास कोष और गतिविधि कोष जैसे विभिन्न फंड भी शुरू कर दिए हैं. ये स्कूल माता-पिता को लूट रहे हैं और उनके बच्चों को ATM मशीन की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button