गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुण्य का कार्य : मुकेश अग्रवाल

Faridabad : नगर निगम वार्ड नंबर-37 से भाजपा पार्षद मुकेश अग्रवाल ने निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में सेक्टर-4 पटेल नगर में प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बनाए गए प्याऊ का उद्घाटन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पार्षद मुकेश अग्रवाल का स्वागत किया और उनकी इस सार्थक पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए भाजपा पार्षद मुकेश अग्रवाल ने कहा कि तपती गर्मी में प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना सबसे पुण्य का काम होता है और आज निर्जला एकादशी के अवसर पर प्रोत्साहन ट्रस्ट द्वारा प्याऊ बनाकर जनहित की जो पहल की गई है, वह सराहनीय है और इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को पीने का शुद्ध पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि शहर की अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को भी ऐसे नेक कार्याे में अपनी भागेदारी निभानी चाहिए और जगह-जगह प्याऊ लगवाने चाहिए ताकि लोगों को गर्मी में ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रधान रेखा जिंदल, नम्रता मित्तल, आशा शर्मा, बबीता, पिंकी, बबलू पासवान, संजय शाह इत्यादि अनेक गणमान्य लोग मौजूद l




