बकाया प्रॉपर्टी टैक्स धारकों पर नगर निगम की लगातार जारी रहेगी कार्यवाही, 8 प्रॉपर्टी सील : सलोनी शर्मा अतिरिक्त आयुक्त 

Faridabad : 5 सितम्बर। निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि टैक्स विभाग के प्रत्येक जॉन के क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी अपनी टीम के साथ लगातार शहर में बकाया प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए पहुंच रहे हैं और बकायादारों को नोटिस देना अथवा सीलिंग जैसे कार्य करने में जुटे हैं ताकि लंबे समय से बकाया धारकों से टैक्स वसूल किया जा सके और शहर के विकास को तेज गति जा सके।
बता दें कि नगर निगम फरीदाबाद द्वारा आज फरीदाबाद के लगभग 63 लाख रुपए से ज्यादा का टैक्स रिकवर किया और 8 बकाया धारकों की प्रॉपर्टी को सील किया।
 हरियाणा सरकार के दिशा निर्देश अनुसार नगर निगम द्वारा बकाया प्रॉपर्टी टैक्स वसूली की कार्रवाई लगातार जारी है , हरियाणा सरकार के दिशा निर्देशों पर आज निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के मार्गदर्शन में ओल्ड जॉन 1 और जॉन 2 क्षेत्रीय कर अधिकारी सृष्टि बब्बर की टीम द्वारा लगभग 63 लाख का प्रॉपर्टी टैक्स वसूल कर निगम खाते में जमा कराया गया है। सेक्टर 7 मार्किट की दुकानों,वर्ल्ड स्ट्रीट स्थित दुकान और ओल्ड जॉन फरीदाबाद में यह कार्रवाई की गई है।
सभी क्षेत्रीय कर अधिकारी अपने अपने इलाके में प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी का कार्य कर रहे हैं।
 यह अभियान लगातार चल रहा है अधिकारियों की तरफ से सभी बकाया प्रॉपर्टी टैक्स धारकों को बार-बार अपील भी की जा रही है कि वह समय के अनुसार अपना बकाया टैक्स जमा कराएं अन्यथा उचित कार्रवाई विभाग द्वारा की जाएगी। अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम को प्राप्त होने वाला टैक्स शहर के विकास में लगाया जाता है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी अपना टैक्स समय पर नगर निगम में जमा कराए और शहर के विकास में भागीदार बनें।

Related Articles

Back to top button