इमरजेंसी वार्ड में हुए दाखिल, नायब सैनी ने मरीजों का हाल जाना, CM के औचक निरीक्षण से अस्पताल में मची भगदड़

पंचकूला : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकुला के सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचते ही अस्पताल में अचानक अफरा तफरी मच गई। अस्पताल का समूचा स्टाफ पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया. मुख्यमंत्री नायब सैनी भी सीधा इमरजेंसी में दाखिल हो गए। इस दौरान उन्होंने नागरिक अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से हाल-चाल जाना।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार देर रात पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों से उनके स्वास्थ्य का हाल-जाना और अस्पताल द्वारा दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान अस्पताल की मूलभूत सुविधाएँ दुरुस्त करते हुए मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं देने हेतु सम्बंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button