राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा 100 श्रेष्ठ महिलाओं को दिया गया नारी शक्ति सम्मान

faridabad: राष्ट्रीय महिला जागृति मंच , नरसिंहपुर शाखा के लिए मुख्य अतिथि व संस्थापिका श्रीमती अम्बिका शर्मा जी का दिनाँक 14-04-2023 को मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आगमन सुनहरे अक्षरों में लिखा जाने वाला एक ऐतिहासिक दिन रहा। मुख्य अतिथि अम्बिका शर्मा जी के आगमन पर मध्यप्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विवेक पांडे के कुशल निर्देशन में शाशकीय महिला महाविद्यालय, नरसिंहपुर में 14 अप्रैल 2023 को दोपहर 3 बजे “नारी शक्ति सम्मान समारोह” का आयोजन रखा गया। इस कार्यक्रम में फरीदाबाद, हरियाणा से मुख्य अतिथि अम्बिका शर्मा जी, विशिष्ट अतिथि संस्थापक व विधिक सलाहकार एडवोकेट श्री महेंद्र वशिष्ठ जी, श्रीमती सुरभि मेनरिया धींग जी उदयपुर राजस्थान, श्रीमती धारणा अवस्थी जी नागपुर महाराष्ट्र, श्रीमती अलका शुक्ला जी छिंदवाड़ा मध्य्प्रदेश से पधारे। कार्यक्रम में संगठन की संस्थापिका व मुख्य अतिथि श्रीमती अम्बिका शर्मा जी द्वारा श्रीमती धारणा अवस्थी एवं श्रीमती विवेक पांडे को मदर टेरेसा अवार्ड, प्राइड ऑफ अर्थ एवार्ड एवम नरसिंहपुर रत्न से सम्मानित किया गया। ह्यूमन राइट सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयपुर से सुरभी धींग व तोषी जी ,महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष श्रध्दा शुक्ला , यादव मैडम और ममता शुक्ला को सावित्री बाई फूले अवार्ड देकर सम्मानित कियागया |कैमोर की प्रतिभा शुक्ला व छिंदवाड़ा से अलका शुक्ला ,नागपुर से रेखा पांडे , को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया |
महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती धारणा अवस्थी जी ने अपने अधिकारों और दायित्व का निर्वाह कर सजगता से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। छिंदवाड़ा की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमतीं अलका शुक्ला जी ने मानव धर्म को सर्वोपरि मान महिलाओं को स्वयम को अबला न मानकर अपने अधिकारों को समझने और जागरूक होने की प्रेरणा दी।नागपुर महाराष्ट्र की ह्यूमन राइट सेल की अध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती श्रद्धा शुक्ला जी ने अपने सन्देश में मानवाधिकार और जागरूकता पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमतीं अरुणा दुबे एवम प्रदेश संगठन मंत्री सुनन्दा भट्ट जी ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न होने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिलाध्यक्ष श्रीमती वन्दना कोरी जी ने मातृ शक्तियों को एक स्थान पर संगठित होने और नरसिंहपुर टीम का हौसला बढ़ाने हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उदयपुर से जिलामहामंत्री तोषी सुखवाल जी, नागपुर से रेखा पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष, एडवोकेट छायादेवी यादव जी उपाध्यक्ष ह्यूमन राइट सेल, निशा शुक्ला जिला उपाध्यक्ष नागपुर, एड.ममता शुक्ला जी सचिव ह्यूमन राइट सेल, श्रीमती प्रतिभा शास्त्री जी कटनी, महक वशिष्ठ, देव वशिष्ठ फरीदाबाद आदि अतिथियों की उपस्थिति अविस्मरणीय रही। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जबलपुर मप्र की 14 वर्षीय कत्थक नृत्यांगना सुश्री सुधाश्री की कत्थक नृत्य प्रस्तुति रही। कार्यक्रम का संचालन नरसिंहपुर सचिव श्रीमती नीना बुधौलिया द्वारा किया गया।