NIA का बड़ा एक्शन खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पर

आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पर NIA ने एक सख्त एक्शन लिया। NIA ने पन्नू की अमृतसर और चंडीगढ़ की संपत्तियां जब्त कर ली है। अमृतसर जिले के बाहरी इलाके में स्थित पैतृक गांव खानकोट में 46 कनाल कृषि संपत्ति और चंडीगढ़ के सेक्टर 15, C स्थित उसका मकान शामिल हैं।

बता दें कि कनाडा में खलिस्तान मुद्दा चरम पर है। जिस बीच   सिख फॉर जस्टिस के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कनाडा के हिंदुओं को देश छोड़ने की धमकी दी थी। जिसकी अब कड़ी निंदा की जा रही है। ‘कनाडा में विपक्ष के नेता पियरे पोइलिवरे ने भी अपने संदेश में लोगों, खासतौर पर हिंदुओं के लिए विशेष बाते कही हैं।

उन्होंने कहा कि, ‘हरेक कनाडाई बिना किसी डर के जीने का हकदार है. हाल के दिनों में, हमने कनाडा में हिंदुओं को निशाना बनाते हुए घृणित टिप्पणियां देखी हैं. रूढ़िवादी हमारे हिंदू पड़ोसियों और दोस्तों के खिलाफ इन टिप्पणियों की निंदा करते हैं. हिंदुओं ने हमारे देश के हर हिस्से में अमूल्य योगदान दिया है और उनका यहां हमेशा स्वागत किया जाएगा।

कनाडा सरकार ने कनाडाई हिंदुओं को देश छोड़ने की धमकी देने वाले एक ऑनलाइन वीडियो को शुक्रवार को आपत्तिजनक और घृणा से भरा हुआ करार दिया और साथ ही कहा कि देश में आक्रामकता, नफरत, धमकी या भय पैदा करने वाले कृत्यों के लिए कोई स्थान नहीं है। खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया में हत्या की घटना में भारतीय एजेंटों की ‘‘संभावित” संलिप्तता को लेकर प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विस्फोटक आरोपों के बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ने के बीच यह वीडियो सामने आया है।

‘कनाडा में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है’
भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था। भारत ने बेहद सख्ती से इन आरोपों को ‘‘बेतुका” और ‘‘बेबुनियाद” बताते हुए खारिज कर दिया था और इस मामले में कनाडा द्वारा एक भारतीय अधिकारी को निष्कासित किए जाने के बदले उसने भी कनाडा के एक वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित कर दिया था। सार्वजनिक सुरक्षा, आपात प्रबंधन, राष्ट्रीय सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों के लिए जिम्मेदार ‘सार्वजनिक सुरक्षा कनाडा’ ने कहा कि वीडियो का प्रसारित होना आपत्तिजनक और नफरत फैलाने वाला है तथा यह सभी कनाडाई लोगों और ‘‘हमारे मूल्यों का अपमान है”। विभाग ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कनाडा में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है।”

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button