अब राजस्थान के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से भी नाम गायब, कुलदीप बिश्नोई को फिर लगा झटका

हरियाणा से भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई को पार्टी ने 3 दिन में दूसरा झटका दिया है। जहां राजस्थान में लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में उनका नाम गायब है। इस लिस्ट में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, रोहतक स्थित बाबा मस्तनाथ मठ के महंत एवं राजस्थान से विधायक बाबा बालकनाथ और केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का नाम शामिल है।
बता दें कि इससे पहले 24 मार्च को जारी पार्टी की लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट में भी कुलदीप बिश्नोई का नाम शामिल नहीं था। चर्चा यह थी कि उन्हें हिसार से टिकट मिल सकता है, लेकिन पार्टी ने यहां से रणजीत चौटाला को मैदान में उतारा है।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए लगाया था सह प्रभारी

कुलदीप ने 2022 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन की थी। इसके बाद उन्हें राजस्थान में 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के लिए सह प्रभारी लगाया गया था। राजस्थान में करीब 37 विधानसभा सीटों और 7 लोकसभा सीटों पर बिश्नोई समाज कर प्रभाव है। सबसे अहम बात यह है कि जहां-जहां उन्होंने रैलियां की थी वहां पार्टी के प्रत्याशियों को जीत मिली थी। कुलदीप बिश्नोई हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के बेटे हैं। भजनलाल के बाद हरियाणा और राजस्थान में बिश्नोई समाज में कुलदीप से बड़ा कोई नेता नहीं है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button