Panipat Road Accident: 8 साल का देव चढ़ गया लापरवाही की बलि, पिता के साथ टहल रहे बच्चे को कुछ यूं ले गई मौत

पानीपत: पानीपत में 8 साल के बच्चे को तेज रफ्तार वैन ने टक्कर मार दी और बच्चा घायल हो गया। घायल अवस्था में बच्चे को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी वैन चालक की तलाश में जुटी हुई है। मामला पानीपत के कुराड़ गांव का है, जहां पर ईको वैन चालक ने 8 साल के बच्चे को कुचल दिया। मृत बच्चे का नाम देव बताया जा रहा है। देव के पिता आजाद ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 24 अक्टूबर वीरवार को वह अपने बड़े बेटे देव के साथ टहल रहे थे, उस दौरान धनसौली गांव की तरफ से एक तेज रफ्तार ईको वैन आ रही थीं।

इको वैन ने देव को टक्कर मार दी,टक्कर लगने के बाद देव नीचे गिर गया और वैन का पहिया देव के ऊपर से उतर गया। भीड़ का फायदा उठाते हुए आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।  इसके बाद आजाद तुरंत अपने बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे  जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button