PARIS OLYMPIC: हरियाणा की बेटी एक बार फिर लगाएंगी MEDAL पर निशाना, मिक्स्ड शूटिंग के फाइनल में MANU BHAKER

हरियाणा : शूटर मनु भाकर ने रविवार को देश की झोली कांस्य पदक डाला है। वहीं सोमवार को 25 मीटर पिस्टल के मिक्स्ड इवेंट में वो सरबजोत के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गईं। अब मंगलवार को फाइनल मैच खेला जाएगा। पेरिस ओलिंपिक 2024 में मनु भाकर और सरबजोत सिंह सोमवार को फ्रांस के चेटौरॉक्स में क्वालीफिकेशन राउंड में तीसरे स्थान पर रहे। इसी के साथ ये जोड़ी अब पेरिस ओलंपिक की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक के लिए भिड़ेंगे।
झज्जर की रहने वाली हैं मनु भाकर
बता दें कि मनु भाकर हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली हैं। फिलहाल वर्तमान में उनका परिवार फरीदाबाद में रहता है। 2021 के टोक्यो ओलंपिक में मनु की पिस्टल खराब हो गई। 20 मिनट तक वे निशाना नहीं लगा पाईं। पिस्टल ठीक हुई, तब भी मनु सिर्फ 14 शॉट लगा पाईं और फाइनल की रेस से बाहर हो गई थीं। मनु निराश थीं लेकिन उन्होंने वापसी की और पेरिस ओलंपिक में भारत को मेडल दिलाया।
मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला
पेरिस ओलंपिक में हरियाणा के बेटी मनु भाकर ने कमाल कर दिया है। वे 10 मीटर विमेंस एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में मनु भाकर ने मेडल पर निशाना लगा दिया है। इस फाइनल में 8 शूटरों ने मेडल के लिए निशाना लगाया। जिसमें मनु भाकर ने ब्रांज मेडल अपने नाम किया है। इस ब्रांज मेडल के साथ ही मनु ने इतिहास रच दिया है। शूटिंग में ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला मनु भाकर हैं।
NEWS SOURCE Credit : punjabkesari




