Vinesh Phogat-सावित्री जिंदल सहित ये नाम शामिल, हरियाणा में दूसरी बार 13 महिलाएं पहुंची विधानसभा

हरियाणा : हरियाणा विधानसभा के इतिहास में ऐसा है दूसरी बार हुआ है, जब 13 महिलाएं विधानसभा के लिए चुनी गईं। इनमें कांग्रेस से 7, भाजपा से 5 और 1 निर्दलीय है। इससे पहले वर्ष 2014 विधानसभा चुनाव में 13 महिला उम्मीदवार सदन पहुंची थी। भाजपा के नवोदित उम्मीदवारों में अटेली से जीतने वाली राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव, तोशाम से पूर्व सांसद श्रुति चौधरी और कालका से अम्बाला की पूर्व मेयर शक्ति रानी शर्मा शामिल हैं, जबकि कांग्रेस से पहली बार चुनाव लड़ने वालों में मुलाना से पूजा चौधरी, नांगल चौधरी से मंजू चौधरी शामिल हैं। इनके अलावा जुलाना से ओलंपियन विनेश फोगाट ने भी पहली बार चुनाव लड़ा है और वह अपने पहले ही चुनाव में जीत के साथ विधानसभा में पहुंच गई हैं।

हिसार से जीतने वाली एकमात्र निर्दलीय महिला हैं जिंदल

भाजपा के लिए पटौदी से बिमला चौधरी और कृष्णा गहलावत राई विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनकर दोबारा विधानसभा पहुंचेंगी। दूसरी ओर, कलानौर और झज्जर विधानसभा क्षेत्रों से शकुंतला खटक और गीता भुक्कल तीसरी और चौथी बार कांग्रेस विधायक के रूप में विधानसभा में पहुंची हैं, जबकि नारायणगढ़ से शैली चौधरी और साढौरा से रेनू बाला लगातार दूसरी बार जीतीं हैं। सावित्री जिंदल हिसार से जीतने वाली एकमात्र निर्दलीय महिला हैं।

PunjabKesari

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button