जयशंकर की बात सुन हंस पड़े लोग…जानिए मंत्री ने क्यों कही ये बात, ‘सबको जवानी अच्छी लगती है’

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि कोई भी देश अनुसंधान एवं विकास और प्रौद्योगिकी को अपनाये बिना प्रगति नहीं कर सकता। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के अवसर पर शुरू किए गए भाजपा के जनसम्पर्क अभियान के तहत NIT दिल्ली के छात्रों से संवाद करते हुए जयशंकर ने विद्यार्थियों को स्थानीय एवं वैश्विक घटनाक्रम को समझने का सुझाव दिया।

इसी दौरान एक छात्र के सवाल पर जयशंकर ने ऐसा दवाब दिया कि पूरा हॉल हंसी से गूंज उठा। जब एक छात्र ने जयशंकर से सवाल किया कि उन्हें कौन-सा जीवन सबसे ज्यादा पसंद है- एक नौकरशाह का या एक मंत्री का, इस जयशंकर ने चुटकी लेते हुए कहा कि ‘सबको जवानी अच्छी लगती है। उन्होंने कहा कि कोई भी देश अनुसंधान एवं विकास और प्रौद्योगिकी को अपनाये बिना प्रगति नहीं कर सकता है। जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षो में कई बदलाव हुए हैं।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button