वर्तमान और पूर्व विधायक की नाकामी के कारण बिजली पानी की समस्या से जूझ रहे हैं एनआईटी -86 के लोग : धर्मवीर भड़ाना

Faridabad/Rakesh Kumar : एनआईटी- 86 फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान और पूर्व विधायक की नाकामियों के कारण क्षेत्र की जनता पानी की समस्या से जूझ रही है। दोनों नेता अपनी माफियाओं से मिलकर पानी का व्यापार कर रहे हैं और जनता को दोनों हाथों से लूट रहे। यही नहीं बिजली की समस्या के जिम्मेदार भी यही दोनों नेता हैं। यह कहना है भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना का जिन्होंने वर्तमान और पूर्व विधायक को नाकाम नेता कहा।
धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि इन दोनों नेताओं के साथ कुछ अधिकारी भी मिले हुए हैं और जानबूझकर लोगों का पानी काटा जा रहा है। ऐसे अधिकारियों की लिस्ट बनाई जा रही है और जल्द उन पर गाज गिरेगी। उन्होंने ऐसे अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब भी समय है सुधर जाएं और जनता की समस्याओं का समाधान करें। जनता को बेवजह परेशान ना करें।
उन्होंने कहा कि हाल में लोकसभा चुनाव के परिणाम आए और क्षेत्र की जनता ने भाजपा पर भरोसा बताया इसलिए अब भाजपा जनता की हर परेशानी दूर करने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर जनता के नेता हैं और उन्हें क्षेत्र की हर समस्या के बारे में जानकारी दी जाएगी और हर समस्या को दूर करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बन रहे हैं और कृष्ण पाल गुर्जर फिर मंत्री बनेंगे और फरीदाबाद में विकास का पहिया घूमता रहेगा।




