मीडिया विभाग में फोटो प्रदर्शनी व क्लब विमोचन कार्यक्रम आज

Faridabad/Rakesh Kumar : 24 अप्रैल – जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रद्यौगिकी विश्वविद्यालय वायएमसीए के मीडिया विभाग की और से आज फोटो प्रदर्शनी एवं क्लब विमोचन कार्क्रम का आयोजन किया जायेगा।  जानकारी देते हुए विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पवन सिंह ने बताया की इस प्रदर्शनी का आयोजन विभाग के बी.एस.सी विजउल कम्युनिकेशन एवं मल्टीमीडिया टेक्नोलॉजी कोर्स के विद्यार्थियों द्वारा किया जायेगा जिसका विषय “भारतीय संस्कृति और विविधता” है। कार्यक्रम का आयोजन विश्विद्यालय के शाकुंतलम हाल में किया जायेगा |जानकारी देते हुए उन्होंने बतया की विभाग विद्यार्थियों  के व्यहवारिक ज्ञानवर्धन के लिए समय समय पर ऐसे आयोजन करता है। उन्होंने कहा की इस मोके पर इसी कोर्स एक क्लब का भी विमोचन किया जाएगा जिसका उदेश्श्य समय – समय पर विद्यार्थियों के  क्रिएटिविटी सम्बंधित कार्यों को एक मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया की कार्यक्रम में डीडी न्यूज के सीनियर कंसल्टिंग एडिटर एवं एंकर अशोक श्रीवास्तव मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे साथ ही वायएमसीए एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखदेव सिंह अति वशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे व कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर करेंगे। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए विश्वविद्यालय  सहित कई अन्य महाविद्यालयों व स्कूलों के  विद्यार्थी भी शिरकत करेंगे।

Related Articles

Back to top button