1200 लोगों को मिशन जागृति यूथ क्लब के नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पुलिस ने नशा न करने के प्रति जागरूक किया

FARIDABAD : 1200 लोगों को मिशन जागृति यूथ क्लब के नुक्कड़ नाटक के माध्यम से फरीदाबाद पुलिस ने नशा न करने के प्रति जागरूक किया हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत सेक्टर 50 ड़बुआ कालोनी के लेजर वेली पार्क मे हजारों लोगों के सामने फरीदाबाद पुलिस ने लोगों को नशे केदुष्परिणामों के बारे मे जागरूक किया जिसमे उनका साथ मिशन जागृति यूथ क्लब के नुक्कड़ नाटक ने दिया ।
इन्स्पेक्टर सविता रानी ने बताया की जिस प्रकार इस नाटक मे दिखाया गया है की नशे के कारण एक हसता खेलता परिवार बर्बाद हो जाता है औरकिस प्रकार एक व्यक्ति जो नशे का आदि हो जाता है वो न सिर्फ अपने शरीर का नुकसान करता है बल्कि उसके कारण समाज मे छेड़छाड़ बलात्कारचोरी लड़ाई आदि घटना होती है
इसलिए समाज से हम सब मिलकर इस बुराई को जड़ से हटाना चाहिए । उन्होंने कहा कि नशे का अवैध कारोबारकरने वालों की गुप्त सूचना देकर समाजहित का कार्य करें। इसके लिए आपका नाम गुप्त रखा जाएगा। इस मौके पर मिशन जागृति यूथ क्लब के त्रिलोकी ने बताया की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव के दिशा-निर्देशों से औरफरीदाबाद पुलिसकमिशनर विकास अरोड़ा की अगुवाई मे प्रतिदिन फरीदाबाद में नशे के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है जिसमे मिशन जागृति यूथ क्लब कीअहम भूमिका है । संस्था के वरिष्ठ साथी गुरमीत सिंह ने कहा की नशा एक ऐसी भयंकर बीमारी है जो मनुष्य को धीरे-धीरे अंदर से खोखला करदेती है। संस्था के साथी रवींद्र मलिक ने कहा की हरियाणा सरकार द्वारा चलाए गए हरियाणा उदय कार्यक्रम के अंतर्गत मिशन जागृति यूथ क्लब टीम ने युवाओं को नशे के चंगुल से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया।
संस्था के स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभाव तथा उससे बचाव के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही महिला विरुद्ध अपराध, डायल 112, पोस्को एक्ट, जेजे एक्ट, चाइल्ड मैरिज एक्ट, घरेलू हिंसा व दुर्गा शक्ति एप व साइबर अपराध के संबंध में जागरूक किया गया, नशा के प्रति युवाओं को जागरूक किया गया व महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई और महिलाओं व बुजुर्गों को सरकार द्वारा प्रदान की गई हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। अंत मे ड़बुआ कालोनी के जागरूकता अभियान का समापन किया गया जिसपर सभी महिला और युवाओं ने पुलिस टीम और मिशन जागृति यूथ क्लब द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान के लिए उनका तहे दिल से धन्यवाद किया। इस अवसर पर ज्योति , नेहा , भारत , सिमरन साहिल रेनू शर्मा के साथ मुख्य संयोजिका संतोष अरोड़ा , राजेश भूटिया , अशोक भटेजा , गुरनाम सिंह उपस्थित रहे




