महाकुंभ क्षेत्र में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक स्थगित: फरवरी के पहले हफ्ते में होगी बैठक, सुरक्षा कारणों की वजह से लिया फैसला

प्रयागराज: महाकुंभ क्षेत्र में 21 जनवरी को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। भारी भीड़ और सुरक्षा कारणों की वजह से यह फैसला लिया गया है। फरवरी के पहले हफ्ते में यह बैठक हो सकती है। हालांकि, सभी कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्री प्रयागराज जाएंगे। कैबिनेट बैठक के लिए विशेष तहर की तैयारियां की गई थी। महाकुंभ में भव्य और दिव्य टेंट बनाया गया था। यहां सीएम योगी के रुकने की भी व्यवस्था की गई थी।

Related Articles

Back to top button