महिला सहित 6 गिरफ्तार, शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाया घर, फिर सुला दिया मौत की नींद

मुजफ्फरनगर. एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी को घर बुलाकर मौत के घाट उतार दिया. महिला और उसके पति सहित कुल 6 लोग अरेस्ट हैं.खतौली के जसोला मे अंकित नाम के युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई. अब पुलिस ने मीनाक्षी नाम की महिला से पूछताछ की तो केस खुल गया. मीनाक्षी ने बताया की अंकित से उसका गहरा दोस्ताना था. पति सोनू को पता चला तो उसने अंकित को रास्ते से हटाने की भूमिका बनाई. साथियों के साथ मिलकर सब ने अंकित की हत्या कर दी.

जेल गए ये आरोपी

आरोपियों में बबलू पुत्र मंगत निवासी ग्राम जरौला, अमित कुमार पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम जसौला, गौरव कश्यप पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम जसौला, मिनाक्षी पत्नी सोनू सैनी निवासी ग्राम जसौला, सोनू पुत्र अमर सिहं निवासी ग्राम जसीला और मंगत सिंह पुत्र जहारिया निवासी ग्राम जसौला शामिल हैं.

NEWS SOURCE : lalluram

Related Articles

Back to top button