पंजाबी बहुल्य बडखल व फरीदाबाद शहर की सीटों पर पंजाबी समाज की दावेदारी- सुभाष बत्तरा

FARIDABAD : अखिल भारतीय पंजाबी जागृति मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष सुभाष बत्तरा पूर्व ग्रहमंत्री हरियाणा सरकार की अध्यक्षता में रखी गई जिसका आयोजन राष्ट्रीय महासचिव हरीश चन्द्र आज़ाद ने किया। सुभाष बत्तरा ने कहा कि अखिल भारतीय पंजाबी जागृति मंच पिछले कई महीनों से पंजाबी समाज को एकजुट करने के लिये व पंजाबी समाज के रानितिक हकों की माँग के लिये हर जिले में सभायें कर रहे हैं ताकि पंजाबी वोटर विभाजित न हों और एकजुट होकर हमारे समाज के हकों को मानने वाली पार्टी को ही वोट दें। चाहे वह कोई भी पार्टी हो जो पार्टी हमारे समाज के हकों को मानेगी हमारा समाज उसी को साथ व वोट देगा।
सुभाष बत्तरा ने कहा कि फरीदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य माँग यह है कि फरीदाबाद पंजाबीयों की सख्ंया के हिसाब से सबसे बड़ा शहर हैजिसमें 6 विधानसभा सीटें आती हैं और उसमें से 2 सीटों पर पंजाबी समाज का हक है, वह सीटें हैं बडखल व फरीदाबाद शहर और हमारी माँग है कि सभ्ी पार्टियाँ इन दो सीटों पर पंजाबी उम्मीदवारों को टिकट दें। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद का पंजाबी वोटर ही किसी पार्टी को सत्ता की कुर्सी तक पंहुचाता है इसलिये पंजाबी समाज की माँगों की अन्देखी किसी भी पार्टी को सत्ता से दूर कर सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था ने पंजाबी समाज को लगातार एकजुट होने का कार्य किया है और इस बार भी पंजाबी समाज अपनी राजनितिक भागीदारी लेने के लिये एकजुट है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नगर परिषद चुनावों में भी जिस-जिस पार्टी ने पंजाबी समाज की अन्देखी की है उसको परिणाम भुगतने पड़े हैं।
बत्तरा नु कहा कि पंजाबी वोट बैंक कभी कांग्रेस का होता था जिसकी वजह से कांग्रेस में 11 पंजाबी मत्री होते थे तथा कांग्रेस के इस एहसान के बदले पंजाबी समाज ने फरीदाबाद से स्व. भजनलाल को भारी मतों से जिताया था। लेकिन जब कांग्रेस के राज में पंजाबी समाज की अन्देखी की तो कांग्रेस से पंजाबी वोटर खिसक गया और कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ा। इसलिये अगर अगर कांग्रेस को दुबारा सत्ता की रेस में आना है तो नगर निगम में, विधानसभा में और लोकसभा में और सबसे ज्यादा नौकरीयों में पंजाबी संख्या के अनुपात से हिस्सेदारी देनी पड़ेगी।
राष्ट्रीय महासचिव हरीश चन्द्र आज़ाद ने सभी राजनितिक पार्टीयों को चंतावनी देते हुए कहा कि जो पार्टी हमारी माँगों की अन्देखी करेगी उस पार्टी को पंजाबी वोटर का विरोध सहना पड़ेगा और पंजाबी समाज हमारी माँगों को मानने वाली पार्टी का साथ देगी और अगर किसी भी पार्टी ने हमारी बात न मानी तो पंजाबी समाज अपना उम्मीदवार भी उतार सकता है। उन्होंने कहा कि बडखल की सीट में लगभग 1 लाख 39 हज़ार पंजाबी वोटर है तथा फरीदाबाद शहर की सीट पर करीब 90 हज़ार पंजाबी वोटर है। आज़ाद ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में सत्ता की चाबी को देखते हुए पंजाबी मुख्यमंत्री बनाया और ग्रहमंत्री भी पंजाबी बनाया इसके साथ बडखल हमेशा पंजाबी सीट रही है पंजाबी उम्मीदवार उतारा तथा पंजाबी समाज ने भी भापजा का ऋृण उतारते हुए खुलकर भाजपा को वोट दी यही कारण है किआज पंजाबी वोट बैंक भापजा की और खीसक गया है। इसलिये किसी भी राजनितिक पार्टी को पंजाबी समाज की अन्देखी भारी पड़ेगी।
संगरक्षक ज्ञानजन्द आहूजा ने कहा कि फरीदाबाद की इन दोनों सीटों पर पंजाबी उम्मीदवार उतारने वाली पार्टीयों को इसका फायदा फरीदाबाद की सभी 6 विधानसभा सीटों पर होगा। उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज पुरूषार्थी समाज के नाम से जाना जाता है इसलिये पंजाबी समाज के हकों को मानने वाली पार्टीयों का ऋृण पंजाबी वोटर दिल से चुकायेगा। अंत में सह सचिव अश्वनी कालड़ा ने सभी पत्रकार बन्धुओं का धन्यवाद किया। इस मौके पर संध्या बजाज प्रधान महिला विंग, नन्द बजाज प्रधान हरियाणा व्यापार मंडल, अश्वनी कालड़ा राष्ट्रीय सह सचिव, सुनील गुलाटी प्रदेश सचिव, अमर नाथ अरोड़ा पूर्व पार्षद रोहतक, मनमोहन आज़ाद चेयरमैन स्वतंत्रता सेनानी संस्था और विजय रत्तरा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button