थाना भूपानी की टीम ने आदर्श फाउंडेशन फरीदाबाद संस्था की मदद से करीब 60 परिवारों को सूखा राशन बांटा

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर श्री विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश पर फरीदाबाद पुलिस बाढ़ से प्रभावित हुए गरीब परिवारों के घरों तक सुखा राशन पहुंचा रही है। आपको बताते चलें कि थाना भूपानी प्रबंधक रणधीर सिंह और उनकी टीम ने आदर्श फाउंडेशन फरीदाबाद की तरफ से PP अशोक कटारिया, MRs ADV. अनुप कटारिया, MRs ADV. प्रविन राव, ADV. रविन्द्र यादव , वा मानवी कान्शी के सहयोग से थाना भूपानी के एरिया में बाढ़ से प्रभावित हुए करीब 60 परिवारो को सुखा राशन बाटकर सराहनीय कार्य किया है। जो यमुना के पानी से आई बाढ़ के कारण घरों में पानी भरने के कारण राशन की कमी से जूझ रहे हैं जो बहुत ही तंगहाली में अपना जीवन बसर कर रहे हैं।
जिस संबंध में थाना प्रबंधक और उनकी टीम द्वारा आदर्श फाउंडेशन फरीदाबाद संस्था की मदद लेकर उन गरीब परिवारों के लिए करीब 60 परिवारो को राशन के पैकेट तैयार किए गए। जिनमें आटा, चावल, दालें, चीनी, सरसों का तेल व नमक, हल्दी, मिर्च व बिस्कैट वैगरा शामिल थे। करीब 10-15 दिनों का राशन अपनी टीम सहित भुपानी वाटिका मे ठहरे लोगो,महिलाऔ, बच्चो को जाकर गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराया गया। उन गरीब परिवारों ने मुसीबत की इस घड़ी में फरीदाबाद पुलिस द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button