भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने सेक्टर 3 हरी विहार, सुभाष कॉलोनी स्थित डिस्पोजल का किया निरीक्षण

Faridabad : बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा (पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा) के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा ने सेक्टर 3 हरी विहार, सुभाष कॉलोनी स्थित डिस्पोजल का निरीक्षण किया और डिस्पोजल पर कार्यरत कर्मचारियों को हिदायत दी है कि मोटरों को चालू रखें। भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने अधिकारियों से बात करते हुए कहा की डिस्पोजलों की पूरी तरीके से सफाई कराई जाए ताकि बरसात के दौरान सीवरेज का पानी निकालने में कोई परेशानी ना आए, उन्होंने कहा कि शहरवासियों को जल भराव की समस्या और सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात दिलाना प्रमुख कार्य है।
इसलिए डिस्पोजलों की डी सिल्टिंग कर उन्हें साफ किया जाए।
इस मौके पर उनके साथ पार्षद सोनू वैष्णव, कौशल शर्मा और जेई अंकित, एफएमडीए से जेई और नवीन चैची भी मौजूद रहे। उन्हें बताया कि बल्लभगढ़ सेक्टर 3 डिस्पोजल की सफाई का कार्य भी आज से शुरू हो गया है। विधायक के भाई टिपरचंद शर्मा ने सफाई कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारीयों को उचित दिशा निर्देश दिए कि डिस्पोजल ओर बूस्टर के मेन गेट सही कराएं जाएं और टैंको के चारों ओर ग्रील लगाई जाए ताकि कोई पशु वगैरा अंदर नहीं आए और डिस्पोजल ओर बूस्टर परिसर में कोई बेवजह अंदर न जाए।




