छपरा में हुआ कुछ ऐसा कि घर में पसरा मातम, ट्रेन पर सवार होकर अहमदाबाद से समस्तीपुर जा रहा था युवक

Chhapra Crime News: बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा कचहरी स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है। छपरा कचहरी राजकीय रेल थाना पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया किछपरा कचहरी स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के पातेपुर गांव निवासी पप्पू कुमार के रूप में की गयी है। वह अहमदाबाद से समस्तीपुर जाने के लिए ट्रेन पर सवार हुआ था। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। राजकीय रेल थाना की पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Related Articles

Back to top button