राजू पांचाल पुन: बने अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ के जिलाध्यक्ष

Faridabad : राजू पांचाल को एक बार फिर अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ का फरीदाबाद जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर शहर के गणमान्य लोगों ने अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल पांचाल, लेखराज पांचाल, ओमप्रकाश पांचाल, प्रीत पांचाल, देवेंद्र पांचाल और शिवराम पांचाल का आभार जताया है और कहा कि जिस प्रकार उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में समाज को एकजुट करने का काम किया है, ठीक उसी प्रकार आगे भी सभी को साथ लेकर संघ को मजबूत करने का काम करेंगे। उल्लेखनीय है कि राजू पांचाल एक कर्मठ, लग्रशील, जुझारू और समाज का उभरता हुआ सितारा है और उन्हें पहले अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई थी, जिसे उन्होंने बखूबी तरीके से निभाया, जिसके चलते उन्हें अब दूसरी बार इस पद पर सुशोभित किया गया है। पुन: जिलाध्यक्ष बनने पर राजू पांचाल ने अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल पांचाल, लेखराज पांचाल, ओमप्रकाश पांचाल प्रीत पांचाल देवेन्द्र पांचाल शिवराम पांचाल आदि का आभार जताते हुए कहा कि वह समाज की सभी बिरादरी का सम्मान करते हुए संघ को मजबूत करने का काम करेंगे।




