Sambhu Border: अब क्या होगा अगला कदम, फिर टला दिल्ली कूच…वापस बुलाया गया किसानों का जत्था

हरियाणा : हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना किसानों के जत्थे को 2 घंटे बाद वापस बुला लिया गया है। जल्द ही अगला फैसला लिया जाएगा। किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। इससे पहले 2 बार हरियाणा पुलिस किसानों को बॉर्डर से रोक चुकी है। घग्गर नदी पर बने पुल पर उन्हें हरियाणा पुलिस ने रोक दिया। आधे घंटे तक पुलिस और किसानों में जमकर बहसबाजी हुई। इसके बाद किसानों ने जाली उखाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके साथ ही वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। अब तक 15 किसान घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। वहीं शंभू बॉर्डर पर आज कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पूनिया भी पहुंचे हैं।

  • किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले। किसान नेताओं ने कहा कि पुलिस ने किसानों पर केमिकल वाला पानी बरसाया। अगर पानी बरसाना भी है तो कम से कम साफ पानी बरसाते। पुलिस ने सारी हदें पार कर दीं और गंदा पानी ही देश के किसानों पर बरसाना शुरू कर दिया।
  • किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले।
  • किसानों पर हरियाणा पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया।
  • अंबाला के DC और SP किसानों से बातचीत के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि 18 दिसंबर तक मामले में बड़ा डेवलपमेंट होने जा रहा है। आपकी मांगें सरकार तक पहुंचाई गई हैं। आप हाईकोर्ट पर भरोसा कीजिए। हाई पावर कमेटी से मीटिंग जल्द करवाई जाएगी। मगर आप सिर्फ हमारी बात मानें।
  • दिल्ली के लिए रवाना हुए किसानों को हरियाणा पुलिस के अधिकारी समझाने में लगे हुए हैं। किसान पुलिस के शेड पर न चढ़ें, इसलिए शेड के ऊपर वाटर कैनन तैनात कर दिया है। किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।उधर किसानों के दिल्ली कूच से पहले हरियाणा सरकार ने अंबाला जिले के 12 गांवों में इंटरनेट प्रतिबंध 18 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। ये सेवाएं सुबह 6 बजे से 17 दिसंबर रात 12 बजे तक बंद रहेंगी। वहीं खनौरी बॉर्डर पर जगजीत डल्लेवाल लगातार 19वें दिन आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा डल्लेवाल की सेहत को लेकर पूरा देश चिंतित है। मगर, देश के प्रधानमंत्री नहीं।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

 

Related Articles

Back to top button