इन रास्तों से निकल सकती है आपकी गाड़ी, आज जा रहे हैं दिल्ली तो ये खबर आ सकती है आपके काम: Farmers Protest

एमएसपी और कर्जमाफी समेत अन्य मुद्दों को लेकर किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच किया है। उधर, दिल्ली पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी की सभी सीमाओं को सील कर दिया है। वहीं दूसरे राज्यों से आकर दिल्ली से गुजरने वाली ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है।

जानें कैसे निकलेगी आपकी गाड़ी?
- दिल्ली पुलिस के मुताबिक हरियाणा में रोहतक रोड से बहादुरगढ़ और दिल्ली के लिए आने वाले भारी वाहन नजफगढ़ झरोदा से नजफगढ़ नांगलोई रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- हल्के वाहनों को पीवीसी रेड लाइट से झरोदा नाला क्रॉसिंग-नजफगढ़ बहादुरगढ़ रोड से जाने की सुविधा होगी।
- हिरणकुदना गांव से नजफगढ़ फिरनी रोड होते हुए दिल्ली गेट स्टैंड के रास्ते नजफगढ़ बहादुरगढ़ सड़क से झरोदा सीमा बहादुरगढ़ की ओर निकला जा सकता है।
- नांगलोई से नजफगढ़ रोड की ट्रैफिक को नजफगढ़ फिरनी रोड होते हुए दिल्ली गेट स्टैंड से बहादुरगढ़ स्टैंड के रास्ते बहादुरगढ़ की ओर निकलने का विकल्प होगा।

- पंजाबी बाग से आने वाले हल्के वाहनों को पीरागढ़ी चौक-नजफगढ़ रोड -उत्तम नगर चौक-द्वारका मोड़-बहादुरगढ़ स्टैंड -बहादुरगढ़ के रास्ते जाने दिया जाएगा।
- दिल्ली पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में दिल्ली के रास्ते हरियाणा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए गाजियाबाद के डाबर चौक मोहन नगर, हापुड़ रोड- जीटी रोड दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे-डासना ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते निकलने का विकल्प होगा।
- इसी प्रकार इंद्रपुरी लोनी से वाहन चालक पांच लोक मंडोला मसूरी खेकड़ा के रास्ते ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के रास्ते निकल सकते हैं।
- दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन-पुवा से पंच लोक मंडोला मसूरी खेकड़ा पूर्व पेरीफेरल एक्सप्रेसवे का रास्ता भी विकल्प होगा।
- गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी मार्ग से दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे -मंडोला मसूरी केकड़ा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से भी निकला जा सकेगा।





