कहा – बाढ़ से बर्बाद फसलों के बारे में तो बता दिए लेकिन नहीं किए मुआवजे का ऐलान, मुख्यमंत्री पर बरसे ढांडा

टोहाना : प्रदेश में आई बाढ़ के चलते लगभग 4 लाख एकड़ फसल बर्बाद हुई है, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रेस कान्फ्रेंस मे यह बात बताई लेकिन बेशर्मी दिखाते हुए उन्होने किसानों के लिए कोई मुआवजे की घोषणा नहीं की। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने पत्रकारों से बातचीत में कही। वे टोहाना के गांवो का दौरा करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा व पंजाब के मुख्यमंत्री में दिन रात का अंतर है। हरियाणा के मुख्यमंत्री हवाई दौरा करते हैं, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री किसानों के बीच जाकर उनकी समस्या सुनते हैं, क्योंकि उनके पांव कीचड़ से सने हुए दिखते हैं।

इस दौरान उन्होंने नगर परिषद चेयरमैनों से डीडी पावर लिए जाने के मसले पर कहा कि यह सरकार लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती, इसलिए लोकतांत्रिक पदों पर बैठे जिम्मेदार लोगों की पावर लेने का काम कर रही है। सरकार ने पहले सरपंचों के साथ ऐसा किया, अब चेयरमैनों के साथ ऐसा किया जा रहा है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

 

 

Related Articles

Back to top button