इस तारीख से शुरु होगा सेशन, मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: हरियाणा कैबिनेट की बैठक खत्म

हरियाणा कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। यह बैठक मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान हुआ। मानसून सत्र 25 अगस्त को शुरु होगा। सत्र तीन दिन का हो सकता है। वहीं इस मीटिंग में नूंह हिंसा के साथ ही दूसरे अन्य एजेंडों पर चर्चा की गई।




