घर से लापता 14 वर्षीय नाबालिक लडकी को तलाश कर थाना एसजीएम नगर पुलिस टीम ने परिजनों के किया हवाले

Faridabad/Rakesh Kumar : 23 अप्रैल, पुलिस उपायुक्त एनआईटी कुलदीप सिंह के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना एसजीएम नगर प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील की टीम ने घर से लापता नाबालिक लडकी को तलाश कर परिजनों के हवाले करने का सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गुमशुदा नाबालिक लडकी 19 अप्रैल को बिना बताए घर से निकल गई थी। जिसकी परिजनों के द्वारा काफी तलाश की गई। लडकी के नही मिलने पर थाना एसजीएम नगर में सूचना दी जिस पर थाना एसजीएम नगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लडकी की तलाश की जा रही थी। लडकी के संबंध में थाना पुलिस टीम को 4 नम्बर एनआईटी में होने के बारे में पता चला जहां से पुलिस टीम ने नाबालिक लडकी को तलाश कर परिजनों को सूचित कर थाना में बुलाया। लडकी के परिजनों के सामने लीगल एड के ब्यान कराए। जिसमें लडकी ने बताया कि वह परिजनो के साथ पढाई को लेकर हुए झगडे में बिना बताए घऱ से निकल गई थी। अब वह परिजनों के साथ जाना चहाती है। नाबालिक लडकी के आज माननीय अदालत में ब्यान कराने के बाद फारिक किया गाया।

Related Articles

Back to top button