प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने मिलहार्ड कॉलोनी में किया जन सम्पर्क अभियान

Faridabad/Rakesh Kumar : आज प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने बाटा फ्लाईओवर के पास बसी मिलहार्ड कॉलोनी के 22 नंबर बूथ पर जन सम्पर्क अभियान किया। इस मौके पर विपुल गोयल ने सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों से घर घर जाकर मुलाक़ात की। इस कार्यक्रम के दौरान लोगों ने विपुल गोयल के सामने सरकार का धन्यवाद करते हुए अरुण कुमार ने बताया की उनके परिवार कों उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर प्राप्त हुआ है तो कुछ लाभार्थी पेंशन का भी लाभ ले रहे है।
इससे पहले कॉलोनीवासियो ने प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल का फूल मालाओं के साथ-साथ बुक्के भेंट करके स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने पार्टी की विचार धाराओं के साथ चलकर विकास के नाम पर वोट करने की अपील भी की व युवाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कों फिर से चुनने का आह्वान भी किया।
इस मौके पर मिलहार्ड कॉलोनी से सुन्दरलाल, श्यामवीर, इंद्रा कॉलोनी आरडब्लूए प्रधान गोपाल शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता पम्मी कुमार, बंटी सरदार, रवि कुमार, संजीव सैनी, राजीव सैनी, विजय कुमार, वीरपाल, कन्हैया गोला, गुड़ी देवी, रमन कपूर व अन्य काफ़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।




