बहन को बोला- जितना कैश-जेवर है ले आओ, घर में घुसे बदमाश ने 2 साल के बच्चे की गर्दन पर रखा चाकू

अंबाला : अंबाला जिले में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाश घर में घुस गया। उसने डेढ़ साले के बच्चे की गर्दन पर चाकू रख 13 साल की बहन से कहा कि घर में जितने भी जेवर और कैश है ले आओ, नहीं तो तेरे भाई को मार दूंगा। लुटेरे ने घर से कैश, सोने चाँदी के गहने और दो अंगुठियां लेकर भाग गया। बदमाश ने मां-बाप के घर से निकलने के 40 मिनट बाद ही वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात के बाद 13 साल की बच्ची वंशिका ने फोन करके मां-बाप को घटना की जानकारी दी। उन्होंने घर में लौट कर वारदात की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

PunjabKesari

फिल्मी अंदाज में घर में घुसा बेखौफ बदमाश

दरअसल रणजीत नगर वासी रिंकू बेटी की शादी के इंतजाम के लिए करीबन 9 बजे घर से निकले थे, घर पर उनकी 13 वर्षीय बेटी वंशिका और उसका पौने दो साल का बेटा गुरकीरत मौजूद थे। बेखौफ बदमाश मौका पाकर फिल्मी अंदाज में उनके घर में घुसा और उसने बेटे गुरकीरत की गर्दन पर चाकू रखकर 13 साल की वंशिका को धमकी दी कि घर में जो जेवरात व नगदी पड़ी, उसे ले आओ नहीं तो वे भाई को मार देगा। डरी बच्ची ने घर में रखी 30 हज़ार रूपये की नगदी व सोने व चांदी के जेवरात उस बदमाश के हवाले कर दिए तथा वह उन्हे लेकर भाग गया।

एसएचओ सुनील वत्स का कहना है कि बीडीओ दफ्तर के पास बनी कॉलोनी में रिंकू का परिवार रह रहा था, रिंकू किसी काम से बाहर गया था जिस दौरान एक बदमाश ने घर में घुस कर इस सारी वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने इस वारदात के बाद मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तालाश शुरू कर दी है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button