सोशल मीडिया पर जारी किया बयान, मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर हुए बाबा बालकना: Rajasthan CM

राजस्थान की तिजारा विधाानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक बाबा बालकनाथ ने आगामी मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों में उनके नाम को लेकर चल रही चर्चाओं पर शनिवार को कहा कि लोग ऐसी चर्चाओं को नजरअंदाज करें। विधायक ने कहा कि उन्हें अभी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है।

चर्चाओं को नजरअंदाज करें
बालकनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘चुनाव परिणाम आने के बाद से मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को नजरअंदाज करें। मुझे अभी प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है।” इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि पार्टी ने तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनता-जनार्दन ने पहली बार सांसद व विधायक बना कर राष्ट्र सेवा का अवसर दिया। उल्लेखनीय है कि राजस्थान राज्य की 200 में से 199 सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम रविवार को आए थे।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री पद के कई दावेदार  
भाजपा को 115 सीटों के साथ बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर संशय बरकरार है। मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, नवनिर्वाचित विधायक बाबा बालक नाथ और दीया कुमारी के नामों की अटकलें चल रही हैं। भाजपा ने राजस्थान में विधायक दल का नेता चुनने के लिए निर्वाचित विधायकों के साथ बैठक करने हेतु रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button