गुरुग्राम में छात्रों ने सीखा अपसाइक्लिंग का महत्व

Faridabad : 11 सितम्बर। यूनाइटेड फॉर एयर कैम्पेन टीम ने सरकारी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जैकबपुरा गुरुग्राम में अपसाइक्लिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम सुबह 10:30 से 11:40 तक चला, जिसमें 116 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार कणवा ने छात्रों को विषय की महत्ता के बारे में जानकारी दी और उन्हें सतत जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। वहीं फाइन आर्ट्स प्रवक्ता सुनीता चितारा ने पूरे सत्र का समन्वय किया और छात्रों को सुझाव दिए कि वे अपशिष्ट वस्तुओं से और भी उपयोगी सामान बना सकते हैं।
यूनाइटेड वे दिल्ली (UFA) टीम के श्री मोहन ने बच्चों को 3R (Reduce, Reuse, Recycle) का महत्व समझाया और गतिविधि की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन रंजीत और सुनिधि ने किया।
सत्र में छात्रों ने अंडे की ट्रे से सजावटी सामान, थर्माकोल प्लेट से खरगोश और पुराने प्लास्टिक बोतलों से गुड़िया बनाना सीखा। ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ प्रतियोगिता में शामिल 20 छात्रों को ईको-फ्रेंडली बैग, जबकि अन्य 96 छात्रों को सीड बॉल प्रदान की गईं।
सत्र के दौरान हुई पर्यावरण क्विज़ प्रतियोगिता में शीर्ष 2 छात्रों को जूट बैग पुरस्कारस्वरूप दिए गए।
यह अनोखा आयोजन छात्रों में रचनात्मकता, पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना जगाने का एक सफल प्रयास साबित हुआ।

Related Articles

Back to top button