सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही ऑडियो, पानीपत जिला परिषद के उपप्रधान पर पार्षद ने लगाए गंभीर आरोप

पानीपत : पानीपत जिला परिषद के वाइस चेयरमैन आर्य सुरेश मलिक पर गंभीर आरोप लगे हैं। इन सब को लेकर कथित रूप से एक ऑडियो भी वायरल हो रही है। आरोप है कि उन्होंने जिला परिषद सदस्य आकाश पोड़िया को जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इस मामले को लेकर दलित समाज के लोग एसपी ऑफिस पहुंचे और जिला परिषद के वाइस चेयरमैन सुरेश मलिक पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की।

जिला परिषद सदस्य आकाश पोड़िया ने बताया कि उन्होंने जिला परिषद की बैठक में वाइस चेयरमैन के खिलाफ प्रस्ताव रखा था। इसी को लेकर वह उनसे रंजिश रखने लगे। इसी के चलते उन्होंने मुझे और पूरे समाज को जाति सूचक शब्द बोलकर अपमानित किया। इसलिए प्रशासन उन पर सख्त कार्रवाई करें। वहीं, इस बारे में जिला परिषद उपप्रधान सुरेश आर्य मलिक ने कहा कि मेरे द्वारा सदन में भष्ट्राचार के खिलाफ आवाज उठाई थी, जिसके बाद ही षडयंत्र के तहत यह शिकायत दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो भी मेरी नहीं है। मैंने खुद एसपी को शिकायत देकर जांच करवाने की मांग की है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Related Articles

Back to top button